धनवार: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को +2 बीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में यात्रा निकाली। बच्चों के देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।