बालूमाथ: बालूमाथ सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया, 5 लोगों ने किया रक्तदान
बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से पांच लोगों ने रक्तदान किया।शिविर के दौरान अंकित पांडेय, अशोक कुमार रवि, मुनेश गंझू, दिनेश यादव एवं अनिल सिंह ने रक्तदान किया।