डिंडौरी: बालाघाट के आदिवासी अंचल में मासूमों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विधायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल उठाए
डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने गुरुवार सुबह 11:00 सोशल मीडिया में बालाघाट के आदिवासी अंचल में 8 मासूमों की मौत 40 गांव प्रभावित और 100से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती की स्थिति को लेकर वीडियो वायरल करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री को घेरा। दरअसल विधायक ने बताया कि मौत की वजह को लेकर सैंपल पुणे भेजे गए लेकिन स्थिति को स्पष्ट नहीं हो पाई।