*हरिद्वार ब्रेकिंग*
हरिद्वार के जगजीतपुर पीठ पुलिया के पास अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ। बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव होने की सूचना है। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय पर छतों से ईंट-पत्थर बरसाए।
अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
तनाव को देखते हुए जगजीतपुर पीठ पुलिया के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
Roorkee, Haridwar | Aug 26, 2026