मैनपुरी में सास और दामाद के कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर परिवार में विवाद खड़ा हो गया। करीब 45 साल की महिला के 26 साल के दामाद के साथ रहने की जिद करने की चर्चा है। महिला के बच्चों ने इसका विरोध किया तो घर में काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। बाद में परिवार के लोग थाने पहुंचे, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी।
जानकारी के अनुसार महिला के पांच बच्चे हैं और उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद महिला और उसके दामाद के बीच कथित तौर पर नजदीकियां बढ़ने की बात परिवार के लोगों को पता चली। बताया जा रहा है कि दामाद का महिला के घर और रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुछ दिन पहले उसके महिला के घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों को दोनों के कथित संबंधों की जानकारी हुई।
#instagood #instagram #viral #viralvideos #reelitfeelit