हल्द्वानी में नकली SOG बनकर हथियारबंद बदमाशों ने की लाखों की लूट
10-12 बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर तमंचे के दम पर 8 लाख रुपये, सोने की चेन-अंगूठियां और 12 मोबाइल लूटे
हल्द्वानी। शहर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने खुद को पुलिस की SOG टीम बताकर एक कमर्शियल ऑफिस में धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर डराया और लाखों रुपये की नकदी समेत सोने के आभूषण व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक कार ऑफिस के बाहर आकर रुकी। कार से कई बदमाश उतरे और सीधे ऑफिस के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर तमंचे तान दिए और खुद को SOG टीम का सदस्य बताया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोग घबरा गए और उन्हें लगा कि पुलिस ने जुए की सूचना पर छापा मारा है।
करीब 8 लाख रुपये और जेवर लूटे
बदमाशों ने ऑफिस में मौजूद नकदी को अपने कब्जे मे