मशरक: मशरख तरैया मोड़ पर पंचायती राज मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
Mashrakh, Saran | Aug 14, 2026 बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री माननीय दिपक प्रकाश का पटना से सिवान जाने के क्रम में गुरुवार की शाम 6 बजें के लगभग मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक तरैया मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। पंचायती राज मंत्री को लोगों ने अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागतम कार्यक्रम पानापुर के जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।