नूह: मेवात में 2012 से रुकी जेबीटी उर्दू शिक्षकों की भर्ती, नौजवानों ने उठाई मांग
मेवात क्षेत्र के जेबीटी उर्दू अभ्यर्थी 2012 से प्राइमरी स्तर पर भर्ती न होने को लेकर सरकार से रोजगार का अधिकार मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता हिदायत खान ने मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सौंपकर नई भर्ती की मांग दोहराई है।