पटियाली: नगला सहजन में किसान के बेटे मुनिंदर ने UPSC CAPF में 93वीं रैंक हासिल की, गांव में खुशी का माहौल
पटियाली। नगला सहजन निवासी किसान परिवार के बेटे मुनिंदर जीवाराम अहिर ने UPSC CAPF परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की। NIT त्रिची से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने पुणे में डाटा साइंटिस्ट की नौकरी की। देशसेवा के लक्ष्य को लेकर नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू की। कई प्रयासों के बाद उन्हें CAPF में सफलता मिली।