सहारनपुर: पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद की छह चोरी की बाइक, कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी का खुलासा
सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी आमिर पुत्र इकराम और सन्नवर पुत्र जिन्दा के रूप में हुई है।