खुसरूपुर: खुसरूपुर स्थित सामुदायिक चबूतरे पर मानव अधिकार मंच ने की परिचर्चा
खुसरूपुर स्थित सामुदायिक चबूतरा पर मानव अधिकार मंच के द्वारा 80 वां स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर अमर शहीदों के सपनों का भारत बनने पर विचार विमर्श किया गया है। यह कार्यक्रम मंच के प्रदेश अध्यक्ष राम यतन यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में भय,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,महंगाई व बदतर कानून व्यवस्था चिंता का विषय बना हुआ है।