कायमगंज: मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी टॉफी-रुपए का लालच देकर बुलाता था, मुकदमा दर्ज
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । किशोरी के चार महीने की गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी दाताराम उर्फ बाबा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है।