सिंघवारा: दरभंगा के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सेविका-सहायिका और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
दरभंगा। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।