घरघोड़ा: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक, फर्जी KYC से 'डिजिटल अरेस्ट' तक बताए बचाव के तरीके
घरघोड़ा पुलिस ने तिलाईपाली CISF कैंप में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जवानों को फर्जी KYC, UPI फ्रॉड, संदिग्ध APK, सोशल मीडिया ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।