फुलवारी: फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था और स्टाफ की कमी से लोग परेशान
30 बेड वाला फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदहाली का शिकार है। करीब 10 साल पहले बने इस तीन मंजिला अस्पताल भवन में लगी लिफ्ट आज तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों के 2, नर्सों के सभी 16 पद और वार्ड अटेंडेंट के 6 पद खाली पड़े हैं। फिलहाल एएनएम के सहारे कामकाज चलाया जा रहा है, जिस