जसवंतनगर: नगर के हिंदू विद्यालय में आयोजित जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हिंदू विद्यालय ने अंडर-19 सीनियर बालिका और अंडर-14 सबजूनियर बालिका समेत तीन वर्गों में खिताब अपने नाम किए। वहीं, धनुआ की टीम ने अंडर-17 जूनियर बालिका, अंडर-19 सीनियर बालक और अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग में जीत दर्ज की। अंडर-14 सबजूनियर बालक वर्ग में चौधरी सुधर सिंह इंटर कॉलेज विजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।