हाथरस: बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे डंफर में गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, धूं-धूं कर जलते डंफर का वीडियो आया सामने
जनपद हाथरस के इगलास रोड पर गांव टुकसान के पास बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे डंफर को पीछा करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया और डंफर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की मौके पर पहुंच गई।