चांदपुर: नूरपुर के धामपुर मार्ग पर गांव धोलागढ़ के पास एक कार पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, एक युवक की मौत, दो घायल
बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र में धामपुर मार्ग पर गांव धोलागढ़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार पूरी तरह से पानी मे डूब गई आसपास के लोगों ने तीन युवकों को बाहर निकाला।जिसमें नूरपुर के मोहल्ला शहीदनगर निवासी रिहान के मौत हो गई।जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।