नानपारा: नानपारा में विधायक ने लेखपाल संघ भवन और शौचालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
बहराइच जिले के नानपारा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा नानपारा के लेखपाल संघ भवन और शौचालय का उद्घाटन किया गया। नानपारा विधायक श्री राम निवास वर्मा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्येक्ष और प्रदेश महामंत्री भी उपस्थित रहे। यह भवन लेखपालों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा।