मेदिनीनगर (डालटनगंज): पुलिस लाइन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर फैंसी क्रिकेट मैच, मीडिया 11 ने प्रशासन 11 को 3 विकेट से हराया
स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार शाम 5 बजे तक आयोजित फैंसी क्रिकेट मैच में मीडिया 11 ने प्रशासन 11 को तीन विकेट से हराया। टॉस जीत पर पहले बैटिंग करते हुए प्रशासन 11 ने 12 ओवर में 101 रन बनाया। मीडिया ने 11.2 ओवर में सात विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। प्रशासन 11 की तरफ से डीएसपी राजेश यादव ने 49 रन बनाये, जबकि डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने 30 रनों का दिया योगदान