रायबरेली में सड़क पर दबंगों का तांडव: कार रोककर परिवार को लाठी-डंडों से पीटा
रायबरेली। जिले के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा में दबंगों द्वारा बीच सड़क पर सरेआम दबंगई करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवार देहांत के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में दबंगों ने अपनी लोडर गाड़ी बीच सड़क पर लगाकर उनकी कार को जबरन रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने कार सवार परिवार पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की।
हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में घटित हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Oct 14, 2026