जबेरा: रानी अवंतीबाई लोधी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अभाना में बैठक
Jabera, Damoh | Aug 11, 2026 जबेरा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर आगामी 16 अगस्त को दमोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सेक्टर अभाना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी ने देशप्रेमी बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।