पूर्वी चंपारण:- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवानों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और मैत्रीपूर्ण संबंधों का संदेश दिया।