पिपरा: जेपीएससी, जेएसएससी अभ्यर्थियों के रांची आंदोलन को सपानेता कमलेश ने जायज ठहराया
Pipra, Palamu | Aug 11, 2026 हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने मंगलवार के शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को जायज बताया। उन्होंने आंदोलनरत अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देने की बात कही।