महोबा: गल्ला मंडी में किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने चुनाव आयोग पर बरसे, बुंदेलखंड को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की उठी मांग
Mahoba, Mahoba | Sep 28, 2026 गल्ला मंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान महापंचायत हुई, जिसमें डेढ़ हजार से अधिक किसानों के शामिल होने का दावा किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और भाजपा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विपक्ष को सड़क पर उतरकर आवाज उठाने की सलाह दी। साथ ही बुंदेलखंड को विशेष पैकेज, ऑर्गेनिक स्टेट का दर्जा देने की मांग भी उठी।