बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को मिली सराहना
---
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत के गत दिनों इंदौर आगमन के दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी आयोजित की गईं। इस प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की विभिन्न बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों द्वारा तैयार की गई रचनात्मक एवं उपयोगी सामग्री को प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शनी को आगंतुकों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया और उनकी उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी मिली।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अजय गुप्ता ने बताया कि बाल सम्प्रेक्षण गृह खंडवा के अपचारी बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों और सामग्रियों का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया गया, जिसकी अतिथियों ने खूब सराहना की। प्रदर्शनी में बच्चों के हुनर, मेहनत और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा हुई। प्रदर्शनी ने यह संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देकर बाल देखरेख संस्थाओं में रह रहे बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है, तथा बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन मिले तो वे आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026