पांडू: पहली किस्त के बाद अटकी दूसरी किस्त, पाण्डु में अधूरे पड़े आवास; तीन साल से प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही लाभुक
Pandu, Palamu | Aug 9, 2026 पाण्डु प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों में आवास योजना के तहत कई लाभुक दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहली किस्त मिलने के बाद सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण कराने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद राशि का भुगतान नहीं होने से कई आवास अधूरे पड़े हैं। बारिश के मौसम में अधूरे आवासों के कारण गरीब परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है।