बाणगंगा के बहाव क्षेत्र में चल रही खुदाई और पुलिया मरम्मत के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर कमर चौधरी को मामले से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्य स्वीकृत योजना के अनुरूप नहीं हो रहा और कई जगह खुदाई का काम अधूरा पड़ा है।