नानपारा: लहरपुरवा तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के लहरपुरवा मजरा में तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शमीम पुत्र ताऊ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक तलाश की