वाई.एन.पी. डिग्री कॉलेज रानीगंज में शान से लहराया तिरंगा, डॉ. नूतन आलोक ने किया ध्वजारोहण।
रानीगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाई.एन.पी. डिग्री कॉलेज, रानीगंज में शनिवार को समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नूतन आलोक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार आलोक सहित प्रो. सूर्यानंद सिंह, प्रो. बुद्धि नाथ सिंह, प्रो. योगेंद्र यादव, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. पिंकी प्रेमा एवं प्रो. सुभाष चंद्र सिंह मौजूद रहे।
समारोह में रितेश राज, दीपेश राज, मनीष कुमार, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।