#सेवा_की_कहानी: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली श्रीमती सोनिया यादव को संबल
मण्डला जिले की निवासी श्रीमती सोनिया यादव के लिए केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। सोनिया यादव बताती हैं कि जब वे पहली बार गर्भवती हुईं, तब स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में उन्होंने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया।
योजना के अंतर्गत उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 3 हजार तथा द्वितीय किस्त के रूप में 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। इस वित्तीय सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान अपनी पोषण संबंधी आवश्यकताओं और स्वास्थ्य देखभाल में बहुत मदद मिली। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली राशि के कारण वे उचित खान-पान और स्वास्थ्य लाभ ले सकीं। समय पर मिली इस सहायता के लिए श्रीमती सोनिया यादव ने प्रधानमंत्री जी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Mandla, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026