गभाना: हाईवे तहसील तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा गभाना निवासी संतोष कुमार तहसील में प्राइवेट नौकरी करते थे। रविवार देर रात वह तहसील से साइकिल लेकर घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर तहसील तिराहे के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।