डुमरा: वैशाली में सीतामढ़ी के दो चिकित्सकों को मिला उत्कृष्ट चिकित्सक पुरस्कार, बढ़ाया जिले का गौरव
वैशाली। इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन के बिहार चैप्टर की ओर से वैशाली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सीतामढ़ी के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. महावीर ठाकुर एवं डॉ. (मेजर) बी.एन. झा को ‘आउटस्टैंडिंग क्लीनिशियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।