गुरूर: ग्राम भेजा मैदानी में पारंपरिक खेल महोत्सव का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Gurur, Balod | Aug 12, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों मे खेल महोत्सव शुरू होने से पहले गांव के किसान अपने गाय बैलों और खेती के औजारो की विशेष पूजा करते है। ग्राम भेजा मैदानी मे खेलकूद महोत्सव के दौरान यहां कबड्डी, आलू दौड़, कुर्सी दौड़, नारियल फेक, गोली चम्मच जैसे विभिन्न तरह से खेलो का आयोजन किया गया। खेलकूद के दौरान यहां ग्रामीणो की एकजुटता देखने को मिली।