हंडिया: हंडिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, सैकड़ों लोग हुए शामिल
शुक्रवार सुबह 11 बजे तिरंगा अभियान के तहत हंडिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख घटिया महेंद्र कुमार सिंह व पूर्व डीसीएफ अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया।