ऊना: ऊना के 201 स्कूलों में आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू
ऊना जिला के सरकारी और निजी स्कूलों में अगले छह महीनों में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों को भूकंप, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, और निकासी के लिए तैयार किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्कूल सुरक्षा नीति के तहत किया जा रहा है।