गायघाट: गौसनगर गांव में नलजल योजना की राशि गबन के आरोप में वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरीडीह पंचायत के गौसनगर गांव से नलजल योजना की राशि गबन करने के आरोप में तत्कालीन वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपितों का पहचान गौसनगर गांव के वार्ड सदस्य शत्रुघ्न ठाकुर और वार्ड सचिव रामाशंकर सिंह बताया गया