मरवाही: जीपीएम में पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम केवची में एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिरसिया बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति नंद बैगा वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नंद बैगा अपनी पत्नी बिरसिया बाई के बिना बताए घर से चले जाने की आदत से नाराज रहता था।