Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

खटीमा-मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश खटीमा, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्होंने जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने। इसके बाद कैंप कार्यालय में भी लोगों से संवाद कर विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है। आम नागरिक की समस्या का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक मानी जाएगी, जब आम नागरिक को अपनी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी नियमित निगरानी करते हुए समाधान की स्थिति की समीक्षा भी की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के जनसंवाद के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Uttarakhand, India | Aug 16, 2026

MORE NEWS