संतकबीरनगर के जामिया दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बच्चों की देशभक्ति से भरी तकरीर की सराहना की और उन्हें बेहतर शिक्षा लेकर देश की सेवा करने को कहा। कार्यक्रम में मदरसा प्रबंधन सहित कई लोग मौजूद थे।