कोलायत: गजनेर थाने में पिकअप की टक्कर से दादा और पोती की इलाज के दौरान हुई मौत, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज
गजनेर थाना क्षेत्र के नाइयों की बस्ती के पास 22 सितंबर को चांडासर नाईयों की बस्ती लिंक सड़क पर पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार नाइयों की बस्ती निवासी हरू पुरी और उसकी पौत्री आईना उम्र 10 वर्ष घायल हो गई थीं जिन्हें इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान दूसरे दिन आईना की मौत हो गई थी।