रामानुजगंज: महामाया मंदिर छठ घाट पर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया
रामानुजगंज सोमवार महामाया मंदिर स्थित छठ घाट पर रविवार दोपहर एक महिला ने कन्हर नदी में आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को नदी में उतरते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार महिला घाट पर पहुंचने के बाद कई बार नदी में उतरने का प्रयास कर रही थी।