Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
pcnews.com
पूर्णिया में BMG Gardenia की आधुनिक आवासीय परियोजना, रूफटॉप स्विमिंग पूल समेत मिलेंगी महानगर जैसी सुविधाएं। #purnea #rooftop #bmggardenia #purnia #purnea_bihar #purneacity
Purnia East, Purnia
| Jul 15, 2026
#purnea
#rooftop
#bmggardenia
#purnia
#purnea_bihar
#purneacity
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1133, दिनांक 16/08/2026, ================== दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की सघन जांच में 03 अलग-अलग हुईं कार्रवाइ:- 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक कार एवं दो मोटरसाइकिल जब्त, बड़ी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद:- समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के क्रम में पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा समेकित जांच चौकी, दालकोला चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच के दौरान अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है क्रमशः— 01:-दालकोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 02:-दालकोला चेकपोस्ट पर एक कार की जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 122.640 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित कार को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 03:-दालकोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों में विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई कुल 38.940 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में दोनों वाहन चालक एवं वाहन मालिक पहले से ही वाहन छोड़कर फरार पाया गया। जिनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा दालकोला चेकपोस्ट सहित जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा इसमें प्रयुक्त वाहनों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1131, दिनांक 16/08/2026, ================== आरसेटी पूर्णिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:- आरसेटी, पूर्णिया में 15 अगस्त 2026 को 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री मोहम्मद बहाउद्दीन उपस्थित थे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्यमिता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक किया गया। आरसेटी पूर्णिया द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान आरसेटी के पूर्व प्रशिक्षित एवं वर्तमान में सफल उद्यमियों एसजीएडी प्रोफेशनल सैलून की प्रोपराइटर श्रीमती अंबिका आनंद, श्रीमती शहजादी बानो एवं श्री मोहम्मद शमशेर आलम सहित अन्य सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री माधव चन्द द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय श्री रजनीकांत, कार्यालय सहायक श्री पप्पू कुमार एवं श्री दीपक कुमार सिंह सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी, पूर्व प्रशिक्षित सफल उद्यमी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए महिला-पुरुषों द्वारा भाग लिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1135, दिनांक 16/08/2026, ================== बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेश के आलोक में श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा प्रमंडलीय स्तर पर पारा विधिक स्वयं सेवकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता और प्रेरक कार्यक्रम (one day awareness and motivational program For p.m.) रविवार को प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी, मरंगा पूर्णिया आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान धर्मेंद्र कुमार सिंह सदस्य सचिव बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया श्री कन्हैया जी चौधरी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नरेंद्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह एकसाइज कोर्ट-२, श्री सुभाष चंद्र, श्री आशुतोष कुमार अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत पूर्णिया,श्री अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, डॉक्टर शौर्य सुमन वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री सुनील कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया,श्री कमलेश सिंह देउ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया, श्री ओम शंकर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन श्रीमती द्विवेदी रुचि, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी, पूर्णिया, श्री आशीष देव, न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय श्रेणी पूर्णिया एवं श्रीमती गुफराना नाज, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, पूर्णिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के साथ-साथ अररिया, कटिहार, एवं किशनगंज के लगभग 200 पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे पारा विधिक स्वयं सेवका को प्रमाण पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन के मोहम्मद जाहिद एवं मोहम्मद सज्जाद का भी सहयोग सराहनीय रहा।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1134, दिनांक 15 अगस्त 2026 , ================== हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 अगस्त 2026 को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, प्रेक्षागृह -सह -आर्ट गैलरी पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही मनोहर प्रस्तुति का प्रदर्शन की गई। इन प्रस्तुतियों में गायन ,वादन एवं नृत्य की सामूहिक एवं एकल प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में s.n.y कॉलेज के संगीत विभाग की प्रोफेसर प्रियंका कुमारी एवं अतिथि के रूप में संगीत शिक्षिका मासूम कुमारी मौजूद थी। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके बाद देशभक्ति गीत एवं विविध प्रकार के प्रस्तुतियां दी गई । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों के द्वारा पूरे सांस्कृतिक वातावरण को देशभक्ति के रंगों से पिरो दिया गया।एक से बढ़कर एक मनोहर प्रस्तुति दी गई । दर्शकों के द्वारा खूब सराहना एवं तालियां बजाई गई।इस कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक एवं पूर्णिया के ख्याति प्राप्त शास्त्रीय गायक पंडित भोले शंकर झा को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक विजय कुमार दास ,मनोज कुमार ,सुनंदा कुमारी एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के सभी बच्चें उपस्थित थे । अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के द्वारा की गई । मंच का संचालन आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संगीत प्रशिक्षक विजय कुमार दास के द्वारा बेहतर ढंग की गई।
Purnia, Bihar | Aug 16, 2026
पूर्णिया में आयुर्वेदिक तरीके से इलाज DR SK DEV कर रहें हैं... #purnea #biharnews #purnia #viralvideos #purneacentralnews #purnea
Purnia East, Purnia | Aug 16, 2026
पूर्णिया में BMG Gardenia की आधुनिक आवासीय परियोजना, रूफटॉप स्विमिंग पूल समेत मिलेंगी महानगर जैसी सुविधाएं। #purnea #rooftop #bmggardenia #purnia #purnea_bihar #purneacity - Purnia East News