संदेश: बाढ़ पीड़ितों के दर्द पर विधायक सेठ जी का दिल पिघला, दो माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में किया समर्पित
बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संदेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधाचरण साह उर्फ सेठ जी ने मानवीय पहल करते हुए अपने दो महीने के वेतन का अंशदान मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। सोमवार को पटना में उन्होंने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को यह अंशदान सौंपा।