चांदवा: गांधी जयंती पर चंदवा प्रखंड के सभी पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
चंदवा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे चंदवा प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की शुरुआत पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की।