जौनपुर: गौराबादशाहपुर से किशोरी लापता, युवक पर लगाया गया आरोप
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि किशोरी 12 अगस्त की शाम करीब चार बजे इटैली बाजार से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली