बहेड़ी: ग्राम अखा में कुएं पर कब्जे की कोशिश का आरोप, महिला ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अखा निवासी महिला शिवलता शर्मा पत्नी वेद प्रकाश के मुताबिक गांव में ही ग्राम समाज की ज़मीन पर एक सार्वजनिक कुआं है इस कुएं पर गांव में शादी के दौरान पूजा अर्चना होती है महिला का आरोप है कि इस सार्वजनिक कुएं को गांव के रहने वाला एक शख्स अपने दो बेटों के साथ मिलकर अपनी पुराने नींव को आगे बढ़ा कर कुएं पर कब्जा करना चाह रहा है।