कैराना: दिल्ली में मस्जिदों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कैराना सांसद इकरा हसन को हिरासत में लिया गया
Kairana, Shamli | Sep 29, 2026 देश में अलग—अलग स्थानों पर मस्जिदों पर कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में मंगलवार को प्रदर्शन में कैराना सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। इस दौरान सांसद इकरा हसन को अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सांसद इकरा हसन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वह लोगों की आवाज उठाने जा रही थी।