भादरा: गोगामेड़ी मेले का विधिवत समापन, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
भादरा। गोगामेड़ी में एक माह से चल रहे गोगाजी मेले का शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ विधिवत समापन हुआ। मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गोगाजी व गुरु गोरखनाथ मंदिर में धोक लगाई। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस, विभागों, सामाजिक संगठनों व धर्मशालाओं का आभार जताया।