श्री गंगानगर: जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का संदेश देते हुए रेलवे परिसर में श्रमदान किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 2, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव अपनी टीम के साथ गुरुवार को शाम 4:00 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां उन्होंने रेलवे परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने स्वयं कचरा बीनने की शुरुआत की। उनके साथ एसडीएम नयन गौतम, आईएएस अधिकारी श्री जैन, सभापति अजय दावड़ा, नगर परिषद आयुक्त मिलखराज, जेडआरयूसीसी मौजूद रहे